न्यायाधीश की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में एक मार्च को होगी अगली सुनवाई
न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी की अदालत में छह गवाह पेश हुए। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त धारणा यादव भी शामिल थीं। अगली सुनवाई एक मार्च को होगी। उस दिन भी छह गवाह अपनी गवाही देने के लिए पहुंचेंगे। कुल
जासं, गुरुग्राम: न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सोंधी की अदालत में छह गवाह पेश हुए। इनमें सहायक पुलिस आयुक्त धारणा यादव भी शामिल थीं। अगली सुनवाई एक मार्च को होगी। उस दिन भी छह गवाह गवाही देने आएंगे। कुल 81 गवाह बनाए गए हैं।
जिले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे (वर्तमान में अंबाला में तैनात) कृष्णकांत की पत्नी रितु (घर में लोग रेणु नाम से भी बुलाते थे) एवं उनके बड़े बेटे ध्रुव गत वर्ष 13 अक्टूबर को गनमैन (अब बर्खास्त) महिपाल के साथ सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया शॉ¨पग काम्प्लेक्स शॉ¨पग करने के लिए गए थे। शॉ¨पग काम्प्लेक्स से बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद महिपाल ने ध्रुव को तीन गोलियां मारी थीं। इसके बाद उनकी मां को दो गोली मारी गई थीं। इलाज के दौरान पहले मां ने, बाद में बेटे ने दम तोड़ दिया था।
आरोपित को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले में गवाही शुरू हो चुकी है। सरकारी अधिवक्ता व उप जिला न्यायवादी अनुराग हुड्डा ने बताया कि हर बार छह से सात लोगों की गवाही कराई जाएगी ताकि जल्द से जल्द गवाही पूरी हो सके। मामले में पुलिस महकमे से कई गवाह हैं। कुछ गवाह चश्मदीद भी हैं। कई गवाह वह हैं जिन्होंने घटना के बाद से लेकर चार्जशीट तैयार होने तक भूमिका निभाई है।