नए बिजनेस मौके और MSME का विस्तार, गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की पहल से चमकेगा औद्योगिक क्षेत्र
गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने 'न्यू वेंचर्स एवं कोलैबोरेशन' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नए कारोबारी अवसरों, ...और पढ़ें
-1791716790937_m.webp)
नए कारोबारी अवसरों और साझेदारी से बढ़ेगा गुरुग्राम का औद्योगिक दायरा। जागरण
HighLights
GIA और NHWC ने 'न्यू वेंचर्स' कार्यक्रम आयोजित किया।
नए कारोबारी अवसर, साझेदारी और MSME विस्तार पर चर्चा।
सहयोग और नवाचार से आर्थिक प्रगति को मिलेगी गति।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआइए) एवं नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल के संयुक्त सहयोग से जीआइए हाउस में ‘न्यू वेंचर्स एवं कोलैबोरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नए व्यावसायिक अवसरों, संस्थागत साझेदारी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमइ) के विस्तार पर चर्चा हुई।
जीआइए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि नए उद्यमों और संस्थागत साझेदारी से उद्योगों को नए बाजारों तक पहुंचने, कारोबार बढ़ाने और आधुनिक तकनीक अपनाने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने उद्योगों से सरकारी योजनाओं और वित्तीय संस्थानों की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जीआइए के पूर्व अध्यक्ष जेएन मंगला ने कहा कि आपसी सहयोग और नवाचार से निवेश, रोजगार और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। महासचिव संजीव बंसल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एमएसएमई इकाइयों को निर्यात और कारोबारी विस्तार की संभावनाओं से जोड़ते हैं।
मंच संचालन गुंजन मेहता ने किया
जिला एमएसएमई केंद्र के एक्सपोर्ट आफिसर राजन धीमान, सिडबी के डीजीएम एवं जीजीबीओ इंचार्ज गौतम कुमार, प्रबंधक शिल्पा सोलंकी, पीएचडीसीसीआइ की डिप्टी सेक्रेटरी प्रियामुंडा सिंह और फिस्मे के संयुक्त सचिव मयंक गौड़ सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंच संचालन गुंजन मेहता ने किया।
जीआइए की ओर से संयुक्त सचिव विद्या सागर, कोषाध्यक्ष सुमित मंगला औ कार्यकारिणी सदस्य बीके मेठी, प्रवीण मखीजा, केएस भड़ाना और मुकुल गुप्ता भी उपस्थित रहे।
