लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पटौदी-हेली मंडी में एफडीए ने शुरू की खाद्य नमूनों की जांच
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पटौदी और हेली मंडी क्षेत्र में खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया।
-1792393336228_m.webp)
12 खाद्य नमूनों के जांच शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
एफडीए ने पटौदी-हेली मंडी में चलाया निरीक्षण अभियान।
विभिन्न दुकानों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। त्योहारों और रोजमर्रा की जरूरतों में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पटौदी और हेली मंडी क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।
रविवार शाम को की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से 12 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सामग्री की जांच की गई
अभियान के दौरान दूध, क्रीम, सिंघाड़े का आटा, मिठाई, चाउमीन, सरसों का तेल और सूजी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री बेचने की हिदायत दी।
औचक निरीक्षण अभियान जारी
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार, खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। अब नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की अगली दिशा तय होगी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में किसानों के लिए राहतभरा फैसला, प्रति एकड़ 27 क्विंटल की सीमा हटी; पैदावार ज्यादा होने पर भी होगी खरीद
