पुरानी पेंशन बहाली के लिए गुरुग्राम में कर्मचारियों का संकल्प मार्च
गुरुग्राम में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कमला नेहरू पार्क में बैठक के बाद संकल्प मार्च निकाला।
-1792391826121_m.webp)
कर्मचारियों का संकल्प मार्च ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गुरुग्राम में कर्मचारियों का संकल्प मार्च।
सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा के लिए ओपीएस की मांग।
7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सरकारी सेवा में रहते हुए भविष्य की जिम्मेदारियां निभाने वाले कर्मचारी अब सेवानिवृत्ति के बाद की आर्थिक सुरक्षा को लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं।
इसी मांग को लेकर रविवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी कमला नेहरू पार्क में बैठक के बाद ओपीएस संकल्प मार्च निकाला गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
पिछले 8 सालों से संघर्ष कर रहा संगठन
पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र धारीवाल ने कहा कि संगठन पिछले आठ वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है। पेंशन केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान डा. सुशील कटारिया ने की।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा प्राथमिक टीचर एसोसिएशन और नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी मांग का समर्थन किया।
कुरुक्षेत्र में जुटेंगे कर्मचारी
समिति ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सात फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
