विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम को मिलीं 100 नई ई-बसें, 20 रूटों पर दौड़ेंगी; सीएम नायब सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण कर 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। ये बसें 20 निर्धारित मार्गों पर संचालित होंगी।

गुरुग्राम में 100 नई ई-बसों का लोकार्पण हुआ। जागरण

गुरुग्राम में 100 नई ई-बसों का लोकार्पण हुआ। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया।

  2. 100 इलेक्ट्रिक बसें 20 निर्धारित मार्गों पर संचालित होंगी।

  3. प्रदूषण कम होगा, सार्वजनिक परिवहन किफायती और सुविधाजनक बनेगा।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत शनिवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-48 में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया।

शहर में फिलहाल 100 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें 20 बस मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इन बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारित कर लिए गए हैं। पिछले करीब एक महीने से बसों का ट्रायल किया जा रहा था।

चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए सेक्टर-48 में विशेष डिपो तैयार किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित बस डिपो में भी इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इससे बसों के नियमित संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार हो गया है।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 16.40.00

ई-बस से उतरते सीएम नायब सिंह सैनी। जागरण

पहले चल रही थीं 150 सीएनजी बसें

इससे पहले गुरुग्राम में स्थानीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत सीएनजी आधारित करीब 150 बसें संचालित की जा रही थीं। समय के साथ इन बसों की स्थिति पुरानी और खराब हो गई थी। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया विस्तार मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से परिवहन के दौरान धुआं नहीं निकलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 16.38.34

सीएम ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाई। जागरण 

कैब और टैक्सी के मुकाबले सस्ता सफर

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से शहर के लोगों को सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को कैब और टैक्सी जैसे महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

वहीं, बसों के माध्यम से मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय सेक्टरों और शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचना आसान होगा। इससे लोगों के यात्रा खर्च में कमी आने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल भी बढ़ने की उम्मीद है।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 16.38.33

इन 20 मार्गों पर चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

  • मार्ग संख्या 307 : तीन बसें आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक।
  • मार्ग संख्या 315 : पांच बसें हैबिटेट, सेक्टर-99ए से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 316 : तीन बसें मिलेनियम सिटी से सेक्टर-37, पेस सिटी तक।
  • मार्ग संख्या 317 : छह बसें कॉन्सिएंट हैबिटेट, सेक्टर-99ए से केंद्रीय विहार तक।
  • मार्ग संख्या 318 : पांच बसें महावीर चौक (गौशाला ग्राउंड) से भोंडसी पुलिस चौकी तक।
  • मार्ग संख्या 319 : पांच बसें थाना मोड़ से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 254ए : पांच बसें थाना मोड़ से गुरुग्राम बस स्टैंड तक।
  • मार्ग संख्या 254बी : पांच बसें पटौदी रोड रेलवे स्टेशन, हेलीमंडी से गुरुग्राम बस स्टैंड तक।
  • मार्ग संख्या 320 : पांच बसें महावीर चौक से एंबियंस मॉल तक।
  • मार्ग संख्या 321 : पांच बसें डूंडाहेड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 322 : पांच बसें धनकोट से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 323 : पांच बसें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से थाना मोड़ तक।
  • मार्ग संख्या 324 : पांच बसें बीपीटीपी, सेक्टर-37डी से टाटा इंटेलियन पार्क, सेक्टर-58 तक।
  • मार्ग संख्या 325 : पांच बसें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 326 : पांच बसें राम मंदिर, पालम विहार से टाटा इंटेलियन पार्क, सेक्टर-58 तक।
  • मार्ग संख्या 328 : पांच बसें महावीर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 329 : पांच बसें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से कंकरौला/भांगरौला गांव तक।
  • मार्ग संख्या 330 : पांच बसें महावीर चौक से वजीरपुर टी-प्वाइंट तक।
  • मार्ग संख्या 112 : आठ बसें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन तक।
  • मार्ग संख्या 127 : पांच बसें मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, गेट नंबर-4 से सिग्रम-107/सेक्टर-107 तक।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।