विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुम्मे की नमाज के बाद गुरुग्राम के बाजारों में दिखी ईद की रौनक, कपड़े और मिठाइयों की खरीदारी बढ़ी

Published: Fri, 20 Mar 2026 04:22 PM (IST)

रमजान के अंतिम जुम्मे की नमाज के बाद गुरुग्राम के सदर बाजार में ईद की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ ...और पढ़ें

गुरुग्राम में जुमे की नमाज के बाद बाजार में दिखी रौनक। जागरण

गुरुग्राम में जुमे की नमाज के बाद बाजार में दिखी रौनक। जागरण

HighLights

  1. रमजान के अंतिम जुम्मे के बाद बाजारों में भीड़।

  2. गुरुग्राम के सदर बाजार में ईद की खरीदारी।

  3. कपड़े, जूते, मिठाइयों की दुकानों पर विशेष भीड़।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। रमजान के जुम्मे की अंतिम नमाज पढ़ने के बाद गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद के सामने सजे बाजारों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।नमाज के बाद कपड़े, जूते, इत्र, सेवइयां और अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की गई।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 15.04.37

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी की। खासकर कपड़ों और मिठाइयों की दुकानों पर अधिक भीड़ देखने को मिली।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 15.04.38

मस्जिद में पहुंचे लोगों का कहना है कि इस बार ईद को लेकर खास उत्साह है और लोग पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन द्वारा बाजारों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कल शनिवार ईद मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- रमजान का आखिरी जुमा: वासेपुर में नमाज-ए-अलविदा अदा, शनिवार को मनाई जाएगी ईद; बाजारों में रौनक

यह भी पढ़ें- रांची ट्रैफिक अलर्ट: ईद और सरहुल को लेकर रूट डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्तों की लिस्ट