विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में ईको ड्राइवर पर तीन युवकों ने पत्थर से हमला किया, पैसे लूटने का आरोप; केस दर्ज

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:53 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के रवि नगर में एक ईको चालक पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पत्थर से हमला कर घायल कर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में ईको चालक पर पत्थर से हमला, लूट के आरोप की जांच जारी।

गुरुग्राम में ईको चालक पर पत्थर से हमला, लूट के आरोप की जांच जारी।

HighLights

  1. गुरुग्राम में ईको चालक पर तीन बाइक सवारों ने हमला किया।

  2. चालक ने 38 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।

  3. पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 9ए थाना क्षेत्र के रवि नगर गली नंबर-एक पार्किंग में सब्जी सप्लाई करने वाले ईको चालक पर तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि युवक उसके पास से 38 हजार रुपये लूट ले गए। वारदात 28 सितंबर की सुबह करीब 3:35 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रवि नगर निवासी वीरेश कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में ईको ड्राइवर है। वह खांडसा मंडी से सब्जी लाकर वाटिका सिटी में सप्लाई करता है और रात को अपनी ईको गाड़ी रवि नगर पार्किंग में खड़ी करता है।

गेट खुलवाते समय एक ने पत्थर उठाकर मारा

27 सितंबर को कंपनी मालिक पुनीत विरमानी ने उसे सब्जी लाने के लिए 38 हजार रुपये दिए थे। 28 सितंबर को तड़के वह गाड़ी लेने पार्किंग जा रहा था तभी पीछे से तीन लड़के बाइक पर आए और आगे बाइक लगाकर रोक लिया। गेट खुलवाते समय एक ने पत्थर उठाकर मारा, जिससे सिर में चोट लगी।

गेट पर पत्थर लगने की आवाज सुन पार्किंग गार्ड ने शोर मचाया तो आरोपित पैसे छीनकर भाग गए। दूसरी ओर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने बार-बार बयान बदले। घटनास्थल पर भी लोगों से पूछताछ की गई, पैसे छीनने का आरोप सही नहीं पाया गया। मारपीट की घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुशांत लोक-एक में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर एक्शन, 7 इमारतों पर चला बुलडोजर