गुरुग्राम में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, हवा हुई साफ
गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिससे लोगों को गर्मी ...और पढ़ें

बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
गुरुग्राम में सुबह हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं।
मौसम सुहाना हुआ, दिन में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद।
प्रदूषण में कमी और वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सोमवार तड़के तेज हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज हवा चल रही थी।
सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा और सुहाना हो गया। इससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार को भी बना रहा सुहाना मौसम
इससे पहले रविवार को भी दिनभर तेज हवा चलने और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। सामान्य दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट महसूस की गई। सोमवार तड़के हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी। सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिली।
प्रदूषण में गिरावट की उम्मीद
तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने से शहर की हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। विशेषकर सड़कों और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल में कमी आ सकती है।
आगे भी बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी एक से दो दिनों तक क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रह सकती है। यदि बूंदाबांदी का दौर जारी रहता है, तो लोगों को दोपहर की गर्मी से भी राहत मिल सकती है।
