छह प्राध्यापक पदोन्नत कर प्राचार्य बनाए गए
हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और हेडमास्टर के प्रमोशन की सूची जारी कर दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 05:46 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और हेडमास्टर के प्रमोशन की सूची जारी कर दी गई है। जिले के डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र) के छह प्राध्यापकों को पदोन्नत कर दिया गया है। प्राध्यापक चंचल गुप्ता, मधुबाला शर्मा व दीपक यादव (पीजीटी कॉमर्स), सुनीता शर्मा व जितेंद्र यादव (पीजीटी बायोलॉजी) और साधना मलिक (पीजीटी अंग्रेजी) को पदोन्नत कर प्राचार्य पद के लिए चयनित किया जाएगा। पीजीटी जितेंद्र यादव ने बताया कि ये सभी प्राध्यापक 15 वर्ष से अधिक समय से डाइट में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उन्हें स्कूल दे दिए जाएंगे। बता दें कि जिले में 15 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां पर प्राचार्य का पद रिक्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें