विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में सिधरावली हत्याकांड का पर्दाफाश, 2 आरोपी अरेस्ट; गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने मुहैया कराए थे विदेशी हथियार

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम पुलिस ने सिधरावली में दीपक की 13 गोलियां मारकर की गई हत्या का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार। जागरण

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. दीपक की हत्या का गुरुग्राम पुलिस ने किया पर्दाफाश।

  2. गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने उपलब्ध कराए थे विदेशी हथियार।

  3. पुरानी रंजिश और गैंगवार के चलते हुई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिधरावली में कार सवार युवक दीपक की 13 गोलियां मारकर की गई हत्या का गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। इसमें सबसे बड़ी जानकारी यह सामने आई कि हत्या में इस्तेमाल विदेशी हथियार गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने उपलब्ध कराए थे। अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पता चला कि आरोपी मोनू उर्फ धोलिया सिधरावली में एक होटल में काम करता था, जिसके मालिक सत्येंद्र यादव पर दीपक ने करीब छह वर्ष पहले हत्या के इरादे से हमला किया था। मोनू उस घटना का बदला लेना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल रहा था। दोनों में कई बार विवाद की स्थिति हुई।

गोली मारकर हत्या कर दी

आरोपी जतिन ने मोनू से संपर्क किया और साजिश रचकर दोनों ने दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ में सामने आया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी हथियार आरोपित मोनू को गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने उपलब्ध करवाए थे। सूत्रों के अनुसार, लिपिन नेहरा विदेश से गैंग को संचालित कर रहा है।

एसीपी क्राइम द्वितीय ललित दलाल ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी। मोनू ने पूछताछ में थाना सेक्टर-10 क्षेत्र में हत्या के प्रयास की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने की जानकारी दी।

वहीं, जांच में पता चला कि इस पर हत्या का प्रयास करने, लूट, छीना-झपटी, शस्त्र अधिनियम, एक्साइज एक्ट सहित विभिन्न अपराधों के आठ केस गुरुग्राम में दर्ज हैं। आरोपियों के पास से एक देसी, एक विदेशी पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए।

8 से ज्यादा केस दर्ज

सोमवार सुबह सिधरावली गांव निवासी दीपक की हाईवे किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव कार में लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस के मुताबिक, दीपक पर भी आठ से ज्यादा केस दर्ज थे और वह अशोक राठी गैंग के लिए काम करता था। जिस तरीके से गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी, उससे शुरू से ही इस हत्याकांड को दो गैंग से जोड़कर देखा जा रहा था।

इस मामले में जांच करते हुए सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित कुमार की टीम ने पहले सिधरावली गांव निवासी जतिन को पकड़ा। उससे पूछताछ में दूसरे आरोपित माेनू उर्फ धोलिया के बारे में जानकारी मिली। बुधवार रात उसे भी कोटपूतली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि माेनू महेंद्रगढ़ के नांगल दरगू गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दीपक के साथियों ने करीब छह महीने पहले आरोपी जतिन के भाई के साथ मारपीट की थी। कुछ समय पहले आरोपी के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी और जतिन को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।