विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी को गला घोंटकर मारा, फिर खुद की जान ली

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:50 AM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-68 स्थित एमथ्रीएम मरीना सोसायटी में एक दंपती की मौत का मामला सामने आया है। पति ने पहले ...और पढ़ें

पति ने पत्नी को गला घोंटकर मारा ( एआई इमेज )

पति ने पत्नी को गला घोंटकर मारा ( एआई इमेज )

HighLights

  1. पति ने पत्नी को रस्सी से गला घोंटकर मार डाला।

  2. फिर पति ने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या की।

  3. गुरुग्राम की एमथ्रीएम मरीना सोसायटी में हुई घटना।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-68 की एमथ्रीएम मरीना सोसायटी के फ्लैट में हुए दंपती की मौत के मामले में जानकारी मिली है कि पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

बादशाहपुर थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को स्वजन को सौंप दिया। परिवार ने बताया कि फरसाना अपने पति असलम के साथ तीन महीने पहले ही गुरुग्राम आई थी। दोनों मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

तीन महीने पहले ही आए थे गुरुग्राम

दोनों की साढ़े तीन साल पहले लव-कम-अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद तीन साल तक दोनों बेंगलुरू में रहे और वहीं की एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। तीन महीने पहले ही वे गुरुग्राम आए थे और एमथ्रीएम मरीना सोसायटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे।

यहां दोनों अलग-अलग कंपनियों में वेब डेवलपर के तौर पर काम कर रहे थे। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। गुरुवार को असलम ने अपनी कंपनी के अधिकारियों को ई-मेल कर आत्महत्या की जानकारी दी थी।

सूचना पर जब कंपनी के लोग और बादशाहपुर थाना पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो अंदर फरसाना का शव फर्श पर पड़ा था और असलम फंदे पर लटका हुआ था।

गहरे सदमे में परिवार

शनिवार को केरल से दोनों के परिवार वाले गुरुग्राम पहुंचे। फरसाना के भाई फैसल ने बताया कि दोनों में बहुत प्यार था। बहन ने कभी कोई शिकायत नहीं की थी। उन्हें लगता है कि वर्क प्रेशर और हीट आफ द मोमेंट में यह घटना हुई है। परिवार ने थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं दी है, वे इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि फरसाना की मौत रस्सी से गला घोंटने से हुई है। उसके शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं मिले। बादशाहपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल फोन साइबर टीम को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में टावर पर बिजली का तार खींचने के दौरान पैर फंसने से 30 फीट हवा में उछला किशोर, गिरकर मौत