विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस से बचने के लिए रात में ही दिल्ली गए गुरुग्राम के कांग्रेसी, INDI गठबंधन के प्रदर्शन में हुए शामिल

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:43 PM (IST)

गुरुग्राम के कांग्रेसी नेता पुलिस की नजरबंदी से बचने के लिए रात में ही दिल्ली रवाना हो गए, ताकि वे ...और पढ़ें

रात में दिल्ली कूच कर गए गुरुग्राम के कांग्रेसी। फोटो: जागरण

रात में दिल्ली कूच कर गए गुरुग्राम के कांग्रेसी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम कांग्रेसी पुलिस से बचने रात में दिल्ली रवाना

  2. इंडिया गठबंधन के 'वोट चोरी' प्रदर्शन में हुए शामिल

  3. चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक निष्पक्षता की मांग की

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। वोट चोरी के आरोपों को लेकर दिल्ली में सोमवार को हुए इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से कांग्रेस नेता पुलिस की नजरबंदी से बचने को रात में ही दिल्ली कूच कर गए।

जिले से शहर जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

नजरबंदी से बचने के लिए रात में किया कूच

शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस ने जिले में कांग्रेस, आप समेत 50 से ज्यादा नेताओं को नजरबंद किया था। आशंका थी कि दिल्ली में कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस फिर आएगी।

रविवार को कई नेताओं के पास फोन कर लोकेशन भी मांगी गई थी। इसी के चलते कई नेता शनिवार रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

पंकज डावर और वर्धन यादव हुए शामिल

प्रदर्शन में पंकज डावर और वर्धन यादव अपनी टीम के साथ शामिल हुए। वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचीं।

जिला ग्रामीण और शहरी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया।

वोट की सुरक्षा संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी

वर्धन यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने इन्हीं मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है।

लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहेंगे मुद्दे

वहीं पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कांग्रेस चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अनियंत्रित ट्रक ने ली कांस्टेबल की जान, ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे अमित