गुरुग्राम के स्पेज कॉरपोरेट मॉल के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, सुरक्षा गार्डों ने पाया काबू
गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित स्पेज कॉरपोरेट मॉल के बाहर खड़ी एक टाटा पंच कार में गुरुवार रात अचानक आग लग ...और पढ़ें
HighLights
गुरुग्राम के स्पेज कॉर्पोरेट मॉल के बाहर कार में आग
टाटा पंच कार के बोनट से निकला धुआं, फिर लगी आग
सुरक्षा गार्डों ने फायर सिलिंडर से आग पर तुरंत पाया काबू
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित स्पेज काॅरपोरेट माॅल के बाहर खड़ी एक टाटा पंच कार में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब आठ बजे की है।
इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक किसी काम से मॉल में आया था और कार बाहर पार्क की हुई थी।
इसी दौरान अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
कार का आगे का हिस्सा जला
हालांकि, मॉल के बाहर तैनात सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर सिलिंडर से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा बच गया।
आग से कार का आगे का हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-गुजरात तक फैला नकली BP की दवाओं का नेटवर्क, गुरुग्राम FDA का एक्शन; कंपनी निदेशक समेत 5 अरेस्ट
