विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 15 मई को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, 16 अप्रैल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

Published: Thu, 09 Apr 2026 05:05 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Apr 2026 05:38 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 15 मई को होंगे। चुनाव प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें अधिवक्ताओं को शपथ पत्र जमा करना और शुल्क भुगतान करना होगा।

गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 15 मई को होंगे। फाइल फोटो

गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 15 मई को होंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 15 मई को होंगे।

  2. चुनाव प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी, शपथ पत्र जमा होंगे।

  3. पारदर्शिता हेतु नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, बादशाहपुर।  जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 15 मई को आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया 16 अप्रैल से औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के चलते जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कई महीने देरी से हो रहे हैं।

बार काउंसिल ने सभी चरण के लिए समय सीमा तय कर दी है साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी चरण निर्धारित समयसीमा में पूरे करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित शेड्यूल के तहत 16 अप्रैल तक अधिवक्ताओं को अपना शपथ पत्र (एफिडेविट) जमा कराना और वार्षिक सदस्यता शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी इसी तारीख तक पूरी की जाएगी। 20 अप्रैल तक रिटर्निंग आफिसर और चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। मतदाता सूची को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक किया जाएगा।

इसके बाद 24 अप्रैल तक बार काउंसिल द्वारा वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 27 अप्रैल को इसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा, ताकि सदस्य उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करा सकें। आपत्तियां 2 मई शाम 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। 8 मई तक उनका निस्तारण किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया है।

बार काउंसिल की तरफ से चुनाव का शेड्यूल आ गया है। गर्वनिंग बाडी की बैठक बुलाकर उसमें सभी चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की चर्चा की जाएगी। सभी सदस्यों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने और नियमों का पालन करने की अपील है। ताकि 15 मई को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया जा सके।

-राहुल धनखड़, सचिव, जिला बार एसोसिएशन

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के हजारों घर खरीदारों को राहत; हरेरा ने 2024 तक के सभी मामले निपटाए, बिल्डरों को देना पड़ेगा रिफंड