'बेहद खराब' हुई गुरुग्राम-मानेसर की हवा, AQI 354 के पार; सांस लेना हुआ मुश्किल
गुरुग्राम और मानेसर में सुबह की शुरुआत घनी धुंध और जहरीली हवा के साथ हो रही है। गुरुग्राम का एक्यूआई ...और पढ़ें
-1794538881356_m.webp)
गुरुग्राम का एक्यूआई 354 और मानेसर का 351 दर्ज किया गया। जागरण
HighLights
गुरुग्राम का एक्यूआई 354, मानेसर का 351 दर्ज।
दोनों शहरों में हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची।
लंबे समय तक संपर्क से श्वसन संबंधी बीमारियां संभव।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में सुबह के समय धुंध की चादर छाने के साथ ही हवा में प्रदूषण का जहर भी घुला हुआ है। शहरवासियों को सुबह धुंध और जहरीली हवा के बीच दिन की शुरुआत करनी पड़ रही है।
शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शहर स्तरीय वायु गुणवत्ता आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 354 और मानेसर का 351 दर्ज किया गया। दोनों शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
वहीं, एक दिन पहले यानी 12 नवंबर को गुरुग्राम का एक्यूआई 320 और मानेसर का 338 था। इस तरह 24 घंटे में गुरुग्राम में 34 और मानेसर में 13 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
नवंबर में लगातार खराब रही हवा
नवंबर के शुरुआती दिनों से ही गुरुग्राम की हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। एक नवंबर को गुरुग्राम का एक्यूआइ 183 था, जो दो नवंबर को 246 और तीन नवंबर को 305 पहुंच गया। इसके बाद चार नवंबर को 322, पांच नवंबर को 331 और छह नवंबर को 368 दर्ज किया गया।
वहीं, 7 नवंबर को यह 345, 8 नवंबर को 288 और 9 नवंबर को 345 रहा। 10 नवंबर को 323, 11 नवंबर को 301 और 12 नवंबर को 320 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा है। 10 नवंबर को यहां एक्यूआई 284, 11 नवंबर को 293 और 12 नवंबर को 338 दर्ज किया गया।
लंबे समय तक संपर्क में रहना नुकसानदायक
विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण के इस स्तर पर लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वास्थ्य प्रभाव संबंधी संकेतक के अनुसार, बेहद खराब हवा में लंबे समय तक रहने से श्वसन संबंधी बीमारी हो सकती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।