रेडक्रास और एलिम्को ने गुरुग्राम में 59 दिव्यांगों को बांटे 39.99 लाख के उपकरण
गुरुग्राम में जिला रेडक्रास सोसायटी और एलिम्को ने 59 दिव्यांगजनों को लगभग 39.99 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए।
-1792492161472_m.webp)
59 दिव्यांगों को बांटे 39.99 लाख के उपकरण ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
59 दिव्यांगजनों को 39.99 लाख रुपये के उपकरण वितरित।
रेडक्रास, एलिम्को और EIL ने मिलकर किया आयोजन।
मोटराइज्ड तिपहिया, व्हीलचेयर, कान की मशीनें बांटी गईं।
वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। जिला रेडक्रास सोसायटी गुरुग्राम और एलिम्को ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के सहयोग से शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया।
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने किया। शिविर में 59 दिव्यांगजनों को लगभग 39.99 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए गए।
यह सराहनीय कार्य है
सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेडक्रास सोसायटी सराहनीय कार्य कर रही है।
जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने और विकास में योगदान देने में मदद करते हैं। शिविर में मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल, मोटराइज्ड व्हीलचेयर, कान की मशीन और कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक मजूमदार ने भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
एलिम्को की डा. प्रियंका ने बताया कि सितंबर 2026 में चिह्नित दिव्यांगजनों को उपकरण दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के साहिल कुमार तथा एलिम्को के योगेश, अनुपम, रूपल, कर्ण और अर्जुन सहित रेडक्रास की पूरी टीम उपस्थित रही।
