भारत में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक वापस भेजे, गुरुग्राम पुलिस ने की थी कार्रवाई
गुरुग्राम पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजा है। इन्हें एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और पीओ स्टाफ ने हिरासत में लिया था, जिनके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं थे।
-1795840553726_m.webp)
ट्रेन से रवाना किए गए 27 बांग्लादेशी नागरिक। जागरण
HighLights
गुरुग्राम पुलिस ने 27 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा।
नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन से रवाना किया गया।
एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने एक महीने में इन्हें हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने जिले में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमानुसार वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत ट्रेन के माध्यम से रवाना कर दिया है। सभी को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा और निगरानी में 27 नवंबर की शाम को रवाना किया गया।
गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्यवाहियों के दौरान एक महीने में इन 27 लोगों को हिरासत में लिया गया था।
डिटेंशन सेंटर मानेसर में रखा गया
वहीं, शुरुआती जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई थी। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को डिटेंशन सेंटर मानेसर में रखा गया था
27 नवंबर को प्रक्रिया के तहत कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया। यात्रा के दौरान सभी की समुचित व्यवस्था करने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया।