विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न तो कपड़ों की गलती, न ही वक्त की', शिवानी से बदसलूकी पर गुरुग्राम की सड़कों पर उतरीं 250 महिला बाइकर्स

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:18 PM (IST)

देशभर के 18 शहरों में 'राइड अगेंस्ट मालेस्टेशन' के तहत बाइक रैली निकाली गई, जिसमें गुरुग्राम में 250 से अधिक ...और पढ़ें

शिवानी चौहान के साथ बदसलूकी पर महिला बाइकर्स ने निकाली रैली। फोटो: जागरण

शिवानी चौहान के साथ बदसलूकी पर महिला बाइकर्स ने निकाली रैली। फोटो: जागरण

HighLights

  1. देशभर के 18 शहरों में 'राइड अगेंस्ट मालेस्टेशन' रैली।

  2. गुरुग्राम में महिला बाइकर से अभद्रता के विरोध में प्रदर्शन।

  3. महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया गया, आखिर गलती किसकी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सड़क पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता के खिलाफ देशभर में एक साथ आवाज उठी। ''राइड अगेंस्ट मालेस्टेशन-आखिर गलती किसकी?'

के बैनर तले गुरुग्राम समेत देश के 18 शहरों में रविवार को बाइक राइडर्स ने जागरूकता रैली निकाली। गुरुग्राम में भी ढाई सौ से ज्यादा बाइक राइडर्स ने इसमें हिस्सा लिया।

महिला बाइकर से अभद्रता के विरोध में रैली

गुरुग्राम में रैली खासतौर पर गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया के साथ हुई अभद्रता व अन्य महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में निकाली गई।

राइडर्स ने महिलाओं की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और समाज की गलत मानसिकता के खिलाफ एकजुट होकर संदेश दिया। रैली एंबिएंस माल से शुरू होकर सिधरावली स्थित फार्च्यून ऑरेंज पार्क होटल तक गई।

रैली में दिल्ली समेत एनसीआर के कई बड़े बाइक राइडर ग्रुप इंडिपेंडेंट बाइकरनी ब्रिगेड, इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप और बाइकर्स विजनर्स ग्रुप ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व यश मेहंदी रत्ता, रीत मेहंदी रत्ता, देवी बनर्जी, रिया सिंह और सुमित मग्गो ने किया।

Gurugram News 1

राइडर्स ने पूछा- आखिर गलती किसकी

रैली में शामिल राइडर्स का सवाल था - आखिर गलती किसकी है, क्या गलती समय की है। कपड़ों की है, जगह की है या उस सोच की जो महिलाओं की आजादी पर सवाल उठाती है।

राइडर्स ने कहा कि यह पुरुष बनाम महिला की लड़ाई नहीं, बल्कि गलत मानसिकता के खिलाफ लड़ाई है। महिलाओं की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

18 शहरों में एक साथ निकली रैली

इस अभियान की सबसे बड़ी बात यह रही कि यह केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली, लखनऊ, जालंधर, असम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सिक्किम, शिलाॅन्ग, वडोदरा, जयपुर, ग्वालियर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नागपुर और पटना सहित 18 शहरों में एक साथ रैली निकाली गई।

हर जगह महिला राइडर्स ने कमान संभाली और अपने-अपने शहरों में सड़क सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान ठप, नगर निगम ने एजेंसी को दिया अंतिम नोटिस