विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में अजब-गजब! बाइक की कीमत 80 हजार, पुलिस ने 10.30 लाख का काटा चालान

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:42 PM (IST)

गुरुग्राम में एक 80 हजार रुपये की बाइक पर तीन साल में 10 लाख 30 हजार रुपये के 126 चालान ...और पढ़ें

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।

HighLights

  1. गुरुग्राम में 80 हजार की बाइक पर 10.30 लाख का चालान।

  2. तीन साल में 126 यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान लंबित।

  3. बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड चलाने पर बाइक जब्त की गई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बाइक की कीमत 80 हजार, चालान 10 लाख 30 हजार। गुरुग्राम में यातायात नियमों की ऐसी अनदेखी सामने आई है कि खुद पुलिस भी हैरान रह गई। तीन साल में ही लाखों के चालान करा चुका बाइक सवार युवक जब पुलिस पकड़ में आया, तब भी वह रॉन्ग साइड में ही बाइक दौड़ा रहा था।

उद्योग विहार में शंकर चौक के पास रांग साइड बाइक दौड़ा रहे युवक को बुधवार दोपहर रोका तो जांच में पता चला कि बाइक पर 126 चालान पेंडिंग हैं। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

अंकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने जुलाई 2023 में खरीदी

जांच में पता चला कि बाइक सवार युवक पिछले तीन साल से लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। बाइक हीरो की एचएफ डीलक्स है, जिसे अंकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने जुलाई 2023 में खरीदी थी। खरीदने के बाद से ही बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड और मिस पेंट नंबर प्लेट के चलाने पर चालान पर चालान होते गए, लेकिन एक भी चालान जमा नहीं किया।

जोनल अधिकारी उद्योग विहार एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर टीम के साथ शंकर चौक के पास नियमित जांच कर रहे थे। तभी रांग साइड आ रहे बाइक सवार को रोका गया। बाइक को रोककर दस्तावेज मांगे गए तो चालक कुछ नहीं दिखा पाया।

ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया तो 126 चालान लंबित मिले

ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया तो 126 चालान लंबित मिले, जिनकी कुल राशि 10 लाख 30 हजार रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र और बिना नंबर प्लेट से संबंधित हैं। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- घर खरीदारों के हक में गुरुग्राम DC का बड़ा फैसला, अंसल, रहेजा और वाटिका समेत 71 बड़े बिल्डरों के खाते सीज