प्याज के मोलभाव पर विवाद, सब्जी विक्रेता की मौत; जमालपुर में सनसनी
पटौदी के जमालपुर में एक 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता का शव संदिग्ध हालत में मिला। मंगलवार रात प्याज के मोलभाव ...और पढ़ें

सब्जी विक्रेता की मौत ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
जमालपुर में सब्जी विक्रेता का शव संदिग्ध हालत में मिला।
प्याज के मोलभाव पर विवाद के बाद हुई थी मारपीट।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर स्थित झुग्गी बस्ती में बुधवार को 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव दुलौठ अहीर निवासी आत्माराम के रूप में हुई है।
बंजारा समुदाय से संबंध रखने वाला आत्माराम जमालपुर में मंदिर के सामने झुग्गी बनाकर रहता था और आसपास के गांवों में घूम-घूमकर आलू-प्याज एवं अन्य सब्जियां बेचकर अपना गुजारा करता था।
..एक व्यक्ति के साथ हो गया था उसका विवाद
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वह सब्जी बेचने के लिए पास के कासन गांव गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां रात आठ बजे प्याज के मोलभाव को लेकर किसी व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया था।
इस दौरान हुई मारपीट में उसके पैर व अन्य जगहों पर काफी चोटें आईं। घटना के बाद वह प्राथमिक उपचार लेकर वापस अपनी झुग्गी में आ गया था, लेकिन बुधवार सुबह वह मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 31 साल की जुदाई खत्म, कटिहार में वायरल वीडियो से मां से मिला बिछड़ा बेटा, परिवार में छलके खुशी के आंसू
