विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में किरायेदार दंपती ने फ्लैट से फ्रिज समेत अन्य सामान चुराया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:40 PM (IST)

गुरुग्राम के सिग्नेचर ग्लोबल सिनेरा सोसायटी में एक किरायेदार दंपती पर फ्लैट खाली करते समय सामान चोरी करने का आरोप लगा है।

गुरुग्राम में किरायेदार दंपती ने फ्लैट से फ्रिज समेत अन्य सामान चुराया ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम में किरायेदार दंपती ने फ्लैट से फ्रिज समेत अन्य सामान चुराया ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. किरायेदार दंपती पर फ्लैट से सामान चोरी का आरोप।

  2. फ्रिज, गद्दे, पंखा सहित कई घरेलू वस्तुएं गायब मिलीं।

  3. खेड़कीदौला पुलिस ने किरायेदार दंपती पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-81 के सिग्नेचर ग्लोबल सिनेरा सोसायटी स्थित फ्लैट में रहने वाले एक दंपती द्वारा फ्लैट खाली करने के दौरान सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।

खेड़कीदौला थाना पुलिस ने किरायेदार दंपती और उनके स्वजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने किए कई खुलासे

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कामना यादव ने बताया कि उन्होंने 13 जुलाई 2023 को अपना फ्लैट दिल्ली निवासी साक्षी को 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर 11 महीने के एग्रीमेंट पर दिया था।

फ्लैट पूरी तरह फर्निश्ड था और सामान की सूची नोटरी से अटेस्ट कराकर दी गई थी। फ्लैट में साक्षी, उसके पति प्रवीण कुंडू, उसकी माता, भाई और एक बच्चा रहते थे।

जांच में सामने आई ये बातें

आरोप है कि दो अगस्त को साक्षी ने फोन कर कहा कि वे फ्लैट खाली कर बकाया किराया और सामान हैंडओवर कर देंगे। जब कामना दोपहर दो बजे फ्लैट पर पहुंचीं तो किरायेदार चाबी गेट पर देकर जा चुके थे।

जांच करने पर 192 लीटर का सैमसंग फ्रिज, डबल बेड के दो गद्दे, गैस रेगुलेटर, एग्जास्ट फैन, कमरे का पंखा व अन्य सामान गायब मिला। फोन करने पर पहले वापस आने का आश्वासन दिया, फिर टालते रहे। कामना यादव ने दंपती पर 10 महीने का किराया भी बकाया होने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग और गैस कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी