विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में रोडरेज: स्कार्पियो सवार दबंगों ने कार का शीशा फोड़ा, थाने के बाहर पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:38 PM (IST)

गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी में शराब के नशे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने सड़क विवाद के बाद एक वॉशिंग ...और पढ़ें

गुरुग्राम में रोडरेज की घटना, वॉशिंग सेंटर संचालक की कार का शीशा तोड़ दिया।

गुरुग्राम में रोडरेज की घटना, वॉशिंग सेंटर संचालक की कार का शीशा तोड़ दिया।

HighLights

  1. सड़क विवाद में स्कॉर्पियो सवारों ने वॉशिंग सेंटर संचालक की कार तोड़ी।

  2. थाने के बाहर पीड़ित के दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला।

  3. पुलिस ने शराब के नशे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी क्षेत्र में शराब के नशे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों ने रास्ते में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद वॉशिंग सेंटर संचालक की कार का शीशा तोड़ दिया। बाद में थाने के बाहर ही पीड़ित के दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने चारों आरोपितों को काबू कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मदनपुरी निवासी गौतम ने बताया कि उसका गाड़ियों का वॉशिंग सेंटर है। वह बुधवार रात अपनी कार से हरीश बेकरी से यू-टर्न लेकर न्यू कॉलोनी मोड़ की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से स्कार्पियो-एन ने ओवरटेक कर उसकी कार को साइड मारकर रुकवा लिया।

सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपितों को पकड़ लिया

स्कॉर्पियो से चार लोग उतरे और उसकी कार का दरवाजा खोलने लगे। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया, जिसका कांच उसके मुंह पर लगा। डर के कारण वह कार भगाकर सीधा अपने दोस्त रविंद्र कटारिया और संदीप दहिया के साथ थाने पहुंचा। इधर सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपितों को पकड़ लिया और स्कार्पियो बरामद कर ली। जब आरोपितों को थाने लाया तो उस दौरान पीड़ित पक्ष के लोग भी मोजूद थे।

आरोप है कि चारों लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में एक बार फिर उन पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत आरोपितों को पकड़ लिया। सभी का मेडिकल कराया गया। इसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। न्यू कालोनी थाना पुलिस ने कहा कि चारों आरोपितों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण 26 से 30 सितंबर तक सेवाएं प्रभावित