गुरुग्राम में वीडियो कॉल पर 11 साल की मासूम को परिचित शख्स ने दिखाए निजी अंग, केस दर्ज
गुरुग्राम के सेक्टर-51 में एक परिचित व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची को वीडियो कॉल पर अपने निजी अंग दिखाए। परिवार ...और पढ़ें

वीडियो कॉल पर मासूम बच्ची को निजी अंग दिखाने पर युवक पर केस दर्ज।
HighLights
सेक्टर-51 में 11 साल की बच्ची को वीडियो कॉल पर निजी अंग दिखाए।
परिचित व्यक्ति पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने जांच शुरू की, बाल कल्याण समिति बच्ची की काउंसलिंग कर रही है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-51 क्षेत्र में एक परिचित व्यक्ति द्वारा 11 साल की मासूम को वीडियो कॉल पर उसे निजी अंग दिखाए जाने का मामला सामने आया है। मासूम से इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवारवालों ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पूर्वी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार को पोक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 51 सोसायटी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी सोसाइटी के माली के पास आती-जाती रहती थी। इससे उसका आरोपित के प्रति लगाव हो गया। वह अक्सर उससे वीडियो कॉल पर भी बात करती थी। आरोप है कि 19 सितंबर को आरोपित ने उसे वीडियो कॉल किया।
आरोपित ने बच्ची को अपने निजी अंग दिखाए
वीडियो कॉल करने के दौरान आरोपित बाथरूम में था। आरोपित ने बच्ची को अपने निजी अंग दिखाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति बच्ची की काउंसलिंग कर रही है।
