विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान, दो साल बाद पत्नी समेत छह पर केस दर्ज

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:51 PM (IST)

गुरुग्राम में दो साल पहले मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले सुशांत कामरा के मामले में 25 सितंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

मेट्रो के आगे कूदकर जान देने के मामले में पत्नी समेत छह पर दो साल बाद केस दर्ज। (एआई जेनरेटेड इमेज)

मेट्रो के आगे कूदकर जान देने के मामले में पत्नी समेत छह पर दो साल बाद केस दर्ज। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सुशांत कामरा ने दो साल पहले गुरुग्राम मेट्रो पर आत्महत्या की थी।

  2. 25 सितंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ।

  3. पत्नी व ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर 25 सितंबर 2024 को मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। पत्नी व ससुराल के लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। मेट्रो थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी सुशांत कामरा ने दो साल पहले गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या कर ली थी। उस दौरान परिवार के लोगों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद पिता अजय कुमार ने अदालत में याचिका दायर की।

मेट्रो थाना प्रभारी को केस दर्ज करने का आदेश

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए मेट्रो थाना प्रभारी को केस दर्ज करने का आदेश दिया। अजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा सुशांत गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसने यह कदम उठाया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा खन्ना और ससुराल पक्ष के साहिल खन्ना, प्रवीण खन्ना, सुनीता खन्ना, सलोनी खन्ना और रवि खन्ना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के नए सेक्टरों में बनेगी 24 मीटर चौड़ी सड़कें, 1158 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी