गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी कार्यालय में चोरी, लॉकर तोड़कर मोबाइल और दस्तावेज ले गए चोर
गुरुग्राम के सिविल लाइंस में एक फाइनेंस कंपनी कार्यालय में तीन चोरों ने सेंध लगाई। उन्होंने लॉकर और दराज तोड़कर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में फाइनेंस कंपनी कार्यालय में चोरी ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
गुरुग्राम के सिविल लाइंस में फाइनेंस कंपनी में चोरी।
चोरों ने लॉकर, दराज तोड़े, मोबाइल, दस्तावेज चुराए।
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच।
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। सिविल लाइंस इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है।
तीन चोरों ने मुख्य दरवाजे का लाक तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया और लॉकर व दराजों को तोड़कर मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
चोरी कर गए कई सामान
जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी में तीन चोर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें से एक कार्यालय के अंदर घुसा, जबकि दो बाहर रहे। अंदर घुसे चोर ने पहले भगवान गणेश की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर सिर झुकाया।
इसके बाद पेचकस और हथौड़े की मदद से केबिन की दराजों और लाकर के लाक तोड़ने शुरू कर दिए। चोर कार्यालय से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान ले गए। पूजा स्थल पर रखी तांबे की मूर्तियां भी चोरी होने की बात सामने आई है।
कुछ समय पहले भी हुई थी चोरी
कार्यालय मालिक के मुताबिक, कुछ समय पहले भी इसी दफ्तर में चोरी हुई थी। उस समय पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन उनके अनुसार कई महीने बीतने के बाद भी आरोपितों का पता नहीं चला और सामान बरामद नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गतिविधियां और कार्यालय में बिताया गया समय स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- मानेसर साइबर पुलिस ने पकड़ा बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला ठग, लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा
