विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर घर जाने के लिए उमड़ी भीड़, ट्रेनें-मेट्रो से बस तक सब फुल; गुरुग्राम में धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 03:31 PM (IST)

दीवाली से ठीक पहले गुरुग्राम रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर घर जाने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीवाली से पहले गुरुग्राम रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़।

  2. ट्रेनों में जगह न मिलने पर यात्री गेट पर लटके।

  3. सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट की नौबत आई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दीवाली से एक दिन पहले घर जाने वालों की भीड़ से गुड़गांव रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन पैक हो गए। उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी हुई, वहीं कई यात्री स्लीपर कोच में भी घुस गए। घर जाने के लिए यात्रियों ने गेट पर लटककर यात्रा की। कई यात्रियों में मारपीट तक की नौबत आ गई।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 14.00.56

जीआरपी और आरपीएफ की टीम सुबह से लेकर शाम तक प्लेटफार्म पर सुरक्षा जांच करती रही और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। दीवाली से एक दिन पहले गुड़गांव से होकर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और टनकपुर के लिए चार ट्रेनें गुजरीं।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 14.00.55

भुज-बरेली, उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर और दुराई-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन खचाखच भरी हुई थी। इन ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिली, कई यात्रियों ने गेट पर खड़े होकर यात्रा की।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 14.00.54

एक-एक सीट पर 7-8 लोग बैठे

भुज से होकर बरेली जाने वाली ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। इसमें पीछे से ही ट्रेन फुल थी, किसी भी बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। एक-एक सीट पर सात से आठ लोग बैठे हुए थे, वहीं ऊपर वाली लगेज सीटों पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसके 20 मिनट बाद ही उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में भी यही हाल था। दोनों ट्रेनों का समय कुछ ही अंतराल में होने के कारण स्टेशन भी यात्रियों से पैक रहा।

jagran News - 2026-11-07T144217.960

न्यूजलपाईगुड़ी ट्रेन में जगह को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट

दोपहर डेढ़ बजे बाद जब न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पहुंची तब यात्रियों के बीच सीट और जगह को लेकर विवाद हो गया। ट्रेन में जगह न मिलने पर प्लेटफार्म पर खड़े यात्री खिड़कियों के सहारे अंदर चढ़ने का प्रयास करने लगे।

वहीं, ट्रेन में पहले से सवार यात्रियों ने उन्हें जगह देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर यात्रियों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट तक की नौबत आ गई। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 14.00.45

मेट्रो में भी भीड़

रेलवे स्टेशन के साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर भी दीवाली पर घर जाने वालों की भीड़ रही। दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो में भी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।

डग्गामार वाहनों में रवाना हुए यात्री

बड़ी संख्या में यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाया। इसके चलते उन्हें डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। ट्रेनों में अधिक भीड़भाड़ होने के चलते अधिकतर यात्री डग्गामार वाहनों में रवाना हुए। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के बाहर डग्गामार वाहनों में भी यात्रियों की लंबी कतार लगी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।