Move to Jagran APP

निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है गीता: सुधीर सिगला

विधायक सुधीर सिगला ने कहा कि गीता एक ऐसा महान ग्रंथ है जो हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है। विदेश में भी इसकी बड़ी मान्यता तेजी से बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:18 PM (IST)
निस्वार्थ भाव से कार्य करने की 
प्रेरणा देती है गीता: सुधीर सिगला
निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है गीता: सुधीर सिगला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: विधायक सुधीर सिगला ने कहा कि गीता एक ऐसा महान ग्रंथ है जो हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है। विदेश में भी इसकी बड़ी मान्यता तेजी से बढ़ रही है। भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध के दौरान गीता में दिया था। यह ग्रंथ ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की अद्भुत कला भी सीखता है। गुड़गांव के विधायक सुधीर सिगला ने यह बातें रविवार को जिला स्तरीय गीता महोत्सव के समापन अवसर पर कही। वह यहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। यह महोत्सव स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित किया जा रहा था।

loksabha election banner

विधायक सुधीर सिगला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को नई पहचान दी है। पहले गीता महोत्सव को केवल कुरुक्षेत्र में मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के प्रयास से इस महोत्सव का आयोजन विश्व स्तर पर होने लगा है। गीता ज्ञान जीवन के हर क्षण के लिए प्रासंगिक है। यदि हमें आने वाली पीढि़यों को संस्कारी बनाना है तो इसके लिए गीता का ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता है। हम सभी को गीता के संदेश को आत्मसात करके भगवान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।

गीता महोत्सव के अवसर पर गीता के श्लोकों का उच्चारण भी किया गया। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व दर्शकों ने एक साथ गीता के सभी 18 अध्यायों से एक-एक श्लोक का संगीतमय ढंग से उच्चारण किया। भरतनाट्यम कलाकार वाणी राज मोहन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया। कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण-राधा रासलीला की भी प्रस्तुति दी गई। विभिन्न प्रकार की आवाजों को निकालने की कला में माहिर अभिषेक देशवाल ने भी सभी का भरपूर मनोरंजन किया। निकाली गई आकर्षक शोभा यात्रा

गीता महोत्सव के अंतिम दिन नगर शोभायात्रा निकाली गई। इसे विधायक सुधीर सिगला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता सेनानी भवन से शुरू होकर यह शोभा यात्रा मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला, गुरुद्वारा रोड, जेल रोड, भूतेश्वर मंदिर, पटौदी रोड, न्यू कॉलोनी तिकोना पार्क होते हुए गीता भवन में जाकर संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में विभिन्न संस्थाओं, मंदिरों व जिला प्रशासन की झांकियां प्रदर्शित की गई थी। इस शोभा यात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.