लड़कियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
न्योफयूजन क्रिएटिव फाउंडेशन के बच्चों से मंगलवार को महिला थाना प्रभारी इंस्पेंक्टर गरिमा मिलने पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सोहना: महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा सिंह मंगलवार को न्योफ्यूजन क्रिएटिव फाउंडेशन के बच्चों से मिलने पहुंची। उन्होंने बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को सशक्त व स्वावलंबी बनने की जरूरत है। वर्तमान में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए हर बालिका को आत्मनिर्भर बनना होगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों को साइबर सिक्योरिटी, साइबर क्राइम की भी जानकारी दी। न्योफ्यूजन की चेयरपर्सन डॉ. अनुभूति अग्रवाल ने कहा कि महज पढ़ना लिखना या बेटियों को बचाना ही हमारा मकसद नहीं है बल्कि समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करना हमारा उद्देश्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें