गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ विसर्जन
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ..के गूंजते स्वरों के बीच रविवार को नीलांचल परिवार द्वारा गणेश जी का विसर्जन किया गया। सेक्टर-10 कादीपुर स्थित सामुदायिक भवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने गणपति वंदना करते हुए भोग अर्पण किया। विसर्जन से पूर्व पूजा-अर्चना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक पवन ¨जदल व गौ सेवा आयोग हरियाणा सरकार के सदस्य पूरन यादव लोहचब भी पहुंचे और गणपति का आशीर्वाद लिया।
जासं, गुरुग्राम: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ, के गूंजते स्वरों के बीच रविवार को नीलांचल परिवार द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सेक्टर-10 कादीपुर स्थित सामुदायिक भवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने गणपति वंदना करते हुए भोग अर्पण किया। विसर्जन से पूर्व पूजा-अर्चना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक पवन ¨जदल व गौ सेवा आयोग हरियाणा सरकार के सदस्य पूरन यादव लोहचब भी पहुंचे और गणपति का आशीर्वाद लिया। युवाओं द्वारा निकाली गई झांकियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। विसर्जन यात्रा को देखने के लिए न केवल सड़कों पर लोग एकत्रित हुए बल्कि बल्कि घर और दुकानों की छतों पर भी लोगों मौजूद रहे। विसर्जन में ब्रह्म यादव, गजे ¨सह कबलाना, वीणा अग्रवाल, अक्षय सामल, संजय मिश्रा, अक्षय ओझा, नीरज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।