विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौशल विश्वविद्यालय के जरिए संवारा जा सकता है भविष्य

By JagranEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM (IST)

जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव का कहना है कि कौशल विकास का रास्ता अपना कर प्रदेश का युवा अपना बेहतर ...और पढ़ें

कौशल विश्वविद्यालय के जरिए संवारा जा सकता है भविष्य
कौशल विश्वविद्यालय के जरिए संवारा जा सकता है भविष्य

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव का कहना है कि कौशल विकास का रास्ता अपना कर प्रदेश का युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकता है। इसे लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की ओर से कोर्स शुरू किए गए हैं। इनको पूरा कर युवा रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उस क्षेत्र के लिए जरूरी दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है। यही वह सशक्त रास्ता है जिससे युवा अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

उपायुक्त ने मीडिया को दी जानकारी में कहा कि पलवल जिले के दुधोला में तैयार किया जा रहा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस विश्वविद्यालय में लीक से हटकर ऐसे कोर्स कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर कोर्स कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में एक से लेकर चार वर्ष तक की अवधि के कई कोर्स कराए जा रहे हैं।

10वीं कक्षा के बाद तीन वर्षीय वोकेशनल डिप्लोमा, 12वीं कक्षा के बाद योग, लोक कला-बंचारी, जर्मन भाषा (डेढ वर्षीय), हास्पिटैलिटी-एथनिक फूड्स एंड स्वीट्स प्रोसेसिग, 12वीं कक्षा के बाद तीन वर्षीय लोकेशन स्नातक, स्नातक के बाद दो वर्षीय लोकेशन स्नातकोत्तर, दो वर्षीय एमबीए, तीन वर्षीय बीबीए, 12वीं कक्षा के बाद चार वर्षीय बी-टेक तथा दो वर्षीय एम-टेक आदि कोर्स शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय अस्थायी रूप से गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित विश्वकर्मा भवन में स्थापित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ह्य1ह्यह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ तथा फोन नंबर 0124-2746800 पर संपर्क किया जा सकता है।