पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया
कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन पीली धर्मशाला हेलीमंडी में सछ्वावना दिवस के रूप में मनाया।
संवाद सहयोगी, पटौदी: कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस पीली धर्मशाला हेलीमंडी में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनीता वर्मा तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महावीर तंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उन्होंने भारत की प्रगति को ही अपने जीवन का लक्ष्य माना। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, संचार क्रांति के जनक थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित किए। बाद में हेलीमंडी की एक बस्ती में जाकर फल व मिठाई वितरित की। इस अवसर पर असंगठित कामगार काग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, रमेश शर्मा, रमेश लोकरा, कर्ण लोहिया, अशोक पार्षद, प्रवेश यादव, राजू उपमन, सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।