विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:24 PM (IST)

गुरुग्राम के फरुखनगर में एक महिला ने पीजी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति ...और पढ़ें

गुरुग्राम के फरुखनगर में एक महिला ने पीजी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

गुरुग्राम के फरुखनगर में एक महिला ने पीजी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। 

HighLights

  1. फरुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर जान दी।

  2. मृतका के भाई ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पति पर उकसाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। फरुखनगर में एक महिला ने घर से करीब 200 मीटर दूर एक पीजी की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना आठ सितंबर की है। मृतका के भाई ने पति पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए फरुखनगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेवाड़ी के गुड़ियानी गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन सुषमा की शादी 2014 में फरुखनगर के वार्ड पांच निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। बहन को 11 साल का एक बेटा उमंग है। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे की मांग को लेकर सुषमा के साथ मारपीट करते थे और घर से निकाल देते थे।

दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देकर सुषमा को साथ ले गया

कुछ दिन पहले भी मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह 2-3 महीने मायके में रही थीं। इसके बाद मुकेश उनके घर आया और माफी मांगकर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देकर सुषमा को साथ ले गया था।

आठ सितंबर को दोपहर करीब एक बजे मुकेश का फोन आया कि सुषमा घर से चली गई है। शाम करीब साढ़े सात बजे प्रधान जयभगवान ने फोन कर बताया कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। मायकेवालों ने पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 10 महीने पहले बनी सड़क टूटी, बन गए गहरे गड्ढे; निगम के विकास पर उठे सवाल