Move to Jagran APP

किसान अपने उत्पादों की खुद करें मार्के¨टग, बढ़ेगी आमदनी: धनखड़

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पिछले दो दिनों से चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 08:33 PM (IST)
किसान अपने उत्पादों की खुद करें  मार्के¨टग, बढ़ेगी आमदनी: धनखड़
किसान अपने उत्पादों की खुद करें मार्के¨टग, बढ़ेगी आमदनी: धनखड़

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पिछले दो दिनों से चल रहे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। सत्र के अंतिम दिन संगठन को मजबूत करने और देशभक्ति का जज्बा हर भारतवासी में कायम करने पर बल दिया गया।

loksabha election banner

अंतिम दिन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय संगठक हृदय नाथ ¨सह, हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा के लोक निर्माण और वन मंत्री राव नरबीर ¨सह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, शिव प्रकाश आदि ने संबोधित किया। यहां अतिथियों का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष समय ¨सह भाटी ने किया। यह प्रशिक्षण वर्ग पिछले शुक्रवार से चल रहा था, जिसमें देश के हर राज्य से भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रशिक्षण वर्ग में हरियाणा में कृषि के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों का विस्तृत में चर्चा की और बाकायदा प्रजेक्टर के सहारे टीवी स्क्रीन पर आंकड़े प्रस्तुत कर सरकार की एक-एक योजनाओं के बारे में बतलाया। उन्होंने कहा कि विदेशों में जहां-जहां उन्नत खेती और पशुपालन होता है वहां से हम सीख कर अपने राज्य में प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। वर्तमान में इजराइल और ब्राजील के साथ मिलकर कृषि क्षेत्र में काम करने की योजना चल रही है। किसानों के सामने सबसे बड़ा संकट है उन्हें उनके फसलों का सही दाम नहीं मिलना है। इसके लिए एर्गीकल्चर को एग्री सर्विस बनना पड़ेगा। हमें अपने उत्पादों की मार्के¨टग खुद करनी होगी। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही है प्रयास

देशी गाय के दूध को प्रोसेस कर बाजार में बेचने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को कृषि के क्षेत्र में सबसे अधिक आय डेयरी से हो रही है। डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार जगह-जगह इंडस्ट्रीयल एरिया की तरह डेयरी एरिया बनाने पर विचार कर रही है। जैसे लोगों को ठहरने के लिए जगह-जगह पीजी बने हुए हैं उसी प्रकार अब गाय-भैंसों को रखने के लिए भी राज्य में जगह-जगह पीजी बनाया जाएगा, जहां उनको पालने व दूध निकालने का काम किया जाएगा। हर भारतवासी में कायम करें देश भक्ति का जज्बा : हृदय नाथ ¨सह

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठक हृदय नाथ ¨सह ने कहा कि आज आवश्यकता है हर भारतवासी में देश भक्ति का जज्बा कायम करने की और यह काम भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। क्योंकि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भारत माता की जय के नारे लगाती है और जिसके कार्यकर्ताओं में देश भक्ति का भाव भरा हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस भाव को कभी खत्म नहीं होने दें और आज की युवा पीढ़ी में ऐसा भाव भरे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.