विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुअरों के आतंक से परेशान किसान

By JagranEdited By:
Published: Sun, 07 Aug 2022 08:05 PM (IST)

वर्षा अधिक होने से सब्जी पैदा करने वाले किसान पहले ही परेशान हैं वहीं जंगली सुअरों के झुंड उनकी खेती को बर्बाद कर रहे हैं।

सुअरों के आतंक से परेशान किसान
सुअरों के आतंक से परेशान किसान

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: वर्षा अधिक होने से सब्जी पैदा करने वाले किसान पहले ही परेशान हैं, वहीं जंगली सुअरों के झुंड उनकी खेती को बर्बाद कर रहे हैं। कस्बे के वार्ड-11 के चांदनगर रोड पर पानी की टंकी के नजदीक सब्जी की फसल में सुअरों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सुअरों के झुंड देर रात खेतों में पहुंचकर फसल बर्बाद कर देते हैं। कस्बे के अधिकांश किसानों ने सब्जी उगाई हुई है। सुअरों द्वारा किए जाने वाले नुकसान से बचने के लिए खेत के आसपास तारबंदी कर रखी है। कुछ किसान रात में भी फसल की रखवाली करने को विवश हैं। सुअरों को पकड़वाने के लिए किसान लाल सिंह ने नगर पालिका के सचिव को कई बार शिकायत दी है पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

किसान लाल सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से सूअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में अब खेत में सब्जी लगाने का मन नहीं होता। खेत से जरा-सी नजर हटते ही सूअर धावा बोल देते हैं। भगाने पर भी बड़ी मुश्किल से भागते हैं। किसानों ने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी सुअरों को पकड़वाने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं करते हैं जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है।