शोक जताने के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज की चाची सुमन देवी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा बृहस्पतिवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि जाने वाले को वापिस लाया नहीं जा सकता। उसकी नीतियों पर चलें। परिवार को इक्ट्ठा रखने पर पूरा ध्यान दें। जिसके पास भरापूरा परिवार है
संस, सोहना : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज की चाची सुमन देवी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा बृहस्पतिवार को उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि जाने वाले को वापिस लाया नहीं जा सकता। उसकी नीतियों पर चलें। परिवार को इकट्ठा रखने पर पूरा ध्यान दें। जिसके पास भरापूरा परिवार है उसके पास सबकुछ है।
शोक प्रकट करने के लिए पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान ¨सह, रामबीर ¨सह, शहीदा खान, महेंद्र ¨सह चोपड़ा, हरीओम ¨सह छोकर, कुलदीप वत्स, जितेंद्र राणा, कुलराज कटारिया, प्रदीप खटाना, लखन ¨सगला, सुभाष भारद्वाज, मोहनलाल सैनी, ठाकुरदास शर्मा, लवली अग्रवाल, जवाहर लाल, सुभाष बंसल, किशोर यादव, पूर्व पार्षद विजय, पूर्व पार्षद लेखराज, पूजा शर्मा, जेडी यादव, र¨वद्र, सुभाष शर्मा, जकरिया सरपंच आदि पहुंचे।