विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के ESIC अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Mon, 19 Jan 2026 02:27 PM (IST)

सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अगले महीने से ब्लड बैंक शुरू होगा। शासन की अनुमति और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले ईएसआइ कार्डधारक मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन को शासन से ब्लड बैंक संचालन की अनुमति मिल गई है।

ब्लड बैंक के लिए आवश्यक मशीनें और आधुनिक उपकरण अस्पताल में पहुंच चुके हैं। साथ ही डॉक्टर व स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा।

साइबर सिटी में गिग वर्कर्स और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या दो लाख से अधिक है। ईएसआईसी अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक ईएसआइ कार्डधारक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि 50 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होते हैं।

अब तक डिलीवरी होने तथा अन्य किसी हादसे में ब्लड की जरूरत पड़ने पर मरीजों और उनके परिजनों को निजी या अन्य सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार समय पर ब्लड न मिलने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे में ब्लड बैंक की सुविधा अस्पताल की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक थी।

अस्पताल के एमएस नीलेश निगम ने बताया कि अस्पताल में आने वाले समय में ईएसआइ कार्डधारक मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य सेवाओं को भी विस्तार दिया जाएगा। ब्लड बैंक में सभी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा।

डायलिसिस सुविधा शुरू करने की भी तैयारी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यहां में डायलिसिस सुविधा शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अभी निजी केंद्रों पर महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता है।