क्रमिक भूख हड़ताल पर गए पालिका कर्मचारी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला व इकाई गुरुग्राम ने सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सोमवार को तीन दिन की क्रमिक हड़ताल की शुरुआत की। कर्मचारियों का कहना है कि 20 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश कुमार ने की और कर्मचारियों को भूख हड़ताल पर बैठाया। भूख हड़ताल में इकाई सचिव नरेश मलकट, कैशियर सौरभ बालगुहेर , कांता ,सुरेश, जिला प्रधान राजेश कुमार, इकाई प्रधान राम¨सह, प्रेस सचिव सुरेंदर बालगुहेर ,विनोद सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, मेडिकल सुविधा देने सहित कई मांगें लंबित हैं और सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला व इकाई गुरुग्राम ने सरकार की वायदा खिलाफी के खिलाफ दोबारा से आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सोमवार को तीन दिन की क्रमिक हड़ताल की शुरुआत की।
कर्मचारियों का कहना है कि 20 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। भूख हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश कुमार ने की। भूख हड़ताल में इकाई सचिव नरेश मलकट, कैशियर सौरभ बालगुहेर , कांता ,सुरेश, जिला प्रधान राजेश कुमार, इकाई प्रधान राम¨सह, प्रेस सचिव सुरेंदर बालगुहेर, विनोद सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना, मेडिकल सुविधा देने सहित कई मांगें लंबित हैं और सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है।