हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आने से झुलसा
पटेल नगर कालोनी में घरों के ऊपर गुजर रही हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके दोनों हाथ एवं पैर झुलस गए हैं। घटना 13 जुलाई की है। 39 वर्षीय गोपाल अपने घर की छत पर लोहे की पाइप से नाली साफ कर रहा था। उसी दौरान पाइप तारों से टकरा गई
जासं, गुरुग्राम : पटेल नगर कालोनी में घरों के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके दोनों हाथ एवं पैर झुलस गए। घटना 13 जुलाई की है। 39 वर्षीय गोपाल अपने घर की छत पर लोहे की पाइप से नाली साफ कर रहा था। उसी दौरान पाइप तारों से टकरा गई। पाइप में करंट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मानव आवाज संस्था के संयोजक अभय जैन एवं पटेल नगर सुधार मंडल के अध्यक्ष चौधरी दीपचंद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द घरों के ऊपर गुजर रहीं हाईटेंशन लाइनें हटाने का काम शुरू किया जाए। काफी लोग लाइनों की चपेट में आकर झुलस चुके हैं। कई लोग मौत के भी शिकार हो चुके हैं।