'फोन आया और सब खत्म हो गया', गुरुग्राम के बादशाहपुर में पटाखों से विला में लगी आग; खुशियों के बीच छाया मातम
गुरुग्राम के बादशाहपुर में दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी से एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग से ...और पढ़ें
HighLights
दिवाली रात पटाखों से गुरुग्राम फ्लैट में आग।
चिंगारी से लगी आग ने पूरा घर जलाया।
फर्नीचर, टाइलें और सामान पूरी तरह नष्ट।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सोहना रोड स्थित बादशाहपुर के सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंसिया विला के फ्लैट नंबर 1265 में दीवाली की रात पटाखों से लगी आग ने पूरे घर को राख कर दिया।
फ्लैट मालकिन रुमाजैन के अनुसार, वह दीवाली पर परिवार के साथ बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी।

बताया गया कि बाहर सड़क पर जलाए जा रहे पटाखों की चिंगारी से दरवाजे पर लगे प्लास्टिक के हिस्से और पर्दों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया।

आग इतनी भीषण थी कि किचन, बाथरूम, फर्नीचर, घरेलू सामान और यहां तक कि दीवारों व फर्श की टाइलों तक को भारी नुकसान पहुंचा। घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।