विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर कार्रवाई की दी गई चेतावनी

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 09:43 AM (IST)

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूरे दिन ...और पढ़ें

यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने छोड़ा। AI जनरेटेड

यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने छोड़ा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था।

  2. CJP के प्रदर्शन में शामिल होने से पहले हुई कार्रवाई।

  3. पुलिस ने बाउंड भरवाकर देर रात रिहा किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले शनिवार सुबह हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात गुरुग्राम पुलिस ने छोड़ दिया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके घर से उन्हें हिरासत में लिया था।

जानकारी के अनुसार, ध्रुव राठी बीते दिनों जर्मनी से भारत आए थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।

ध्रुव राठी को छोड़ा

शनिवार सुबह उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर-39 स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाया गया। इस दौरान उन्हें फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे दिन हिरासत में रहने के बाद रात में उन्हें छोड़ा गया।

पुलिस ने बाउंड भरवाया

ध्रुव राठी से भी गुरुग्राम पुलिस ने बाउंड भरवा लिया है। अगर वह जंतर-मंतर की तरफ आने के बारे में कोई पोस्ट करेंगे या आने की कोशिश करेंगे तो पुलिस फिर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- 'चलो जंतर-मंतर' के नारे के साथ आज फिर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार