विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन एकड़ में कट रही अवैध कालोनी में की तोड़-फोड़

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 08:17 PM (IST)

आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कालोनी पर पीला पंजा ...और पढ़ें

तीन एकड़ में कट रही अवैध कालोनी में की तोड़-फोड़
तीन एकड़ में कट रही अवैध कालोनी में की तोड़-फोड़

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम: आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कालोनी पर पीला पंजा चलाया। कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने काफी विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई को पूरा कराया।

बता दें कि बिना किसी स्वीकृति और अवैध रूप से कालोनी को बसाया जा रहा था जिसमें प्लाट काटे गए और बेचे जा रहे थे। डीटीपी एन्फोर्समेंट आरएस बाठ जब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो भी एक मकान में निर्माण और कई प्लाटों में डीपीसी का निर्माण कार्य चल रहा था। तोड़-फोड़ दस्ते ने कालोनी में एक मकान के निर्माण व दस डीपीसी को ध्वस्त किया। साथ ही पूरी कालोनी में रोड नेटवर्क को भी उखाड़ दिया।

यहां निर्माण करने वाले काफी एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन मौके पर कार्रवाई नहीं रुकी। अवैध कालोनी को लेकर डीटीपी एन्फोर्समेंट कार्यालय में कई शिकायतें दर्ज हुई थी जिसके बाद नोटिस भी दिए गए लेकिन जवाब नहीं मिले तो शुक्रवार को तोड़-फोड़ कार्रवाई की गई। पिकअप से 250 पेटी शराब बरामद

संस, सोहना: शहर थाना पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात अवैध रूप से शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। इंद्री मोड़ के नजदीक से एक पिकअप से 250 पेटी शराब बरामद की गई। मौके से ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान पलवल में किराये पर रह रहे मूल रूप से बिहार निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई।

प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक वह ठेकेदार कपिल चौधरी के लिए काम करता था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे सूचना मिली थी कि शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी मेवात की ओर जा रही है। इसके बाद एएसआइ महावीर सिंह के नेतृत्व में टीम इंद्री मोड़ के नजदीक बाईपास पर पहुंची और नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद बाद एक पिकअप गाड़ी नजर आई। गाड़ी को नाके पर खड़ी पुलिस कर्मचारियों ने रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पीछा कर चालक को काबू कर लिया गया। पुलिस टीम ने जब तलाशी ली तो गाड़ी में पशु का चारा (सरसों की खल) की बोरियां थीं। बोरियों को हटाकर देखा तो नीचे शराब की पेटी भरी हुई थी। चालक के पास शराब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। चालक मुकेश ने यही बताया कि पिकअप में 250 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब है जिसे वह नूंह ले जा रहा था।