विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर डिलीवरी ब्वॉय के सीने के आरपार हुआ लोहे का पाइप, अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत; CCTV देंगे सुराग

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:21 AM (IST)

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिग्नेचर टावर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 37 वर्षीय डिलीवरी बॉय अजय ...और पढ़ें

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार एक्सप्रेसवे की कंक्रीट सुरक्षा दीवार से जा टकराया।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार एक्सप्रेसवे की कंक्रीट सुरक्षा दीवार से जा टकराया।

HighLights

  1. गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर डिलीवरी बॉय अजय कुमार की दर्दनाक मौत।

  2. अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहे का पाइप सीने के आरपार हुआ।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, अज्ञात पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिग्नेचर टावर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 37 वर्षीय डिलीवरी बॉय अजय कुमार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार एक्सप्रेसवे की कंक्रीट सुरक्षा दीवार से जा टकराया। दीवार पर लगा लोहे का पाइप उसके सीने के आरपार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी

मृतक दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला था और गुरुग्राम व दिल्ली में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव का काम करता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 2:45 से 3 बजे के बीच वह बाइक से इफको चौक से राजीव चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार से जा भिड़ी।

कुछ स्थानों पर खुले पड़े हैं पाइप

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंक्रीट की दीवार पर करीब तीन इंच चौड़े खोखले लोहे के पाइप लगाए गए हैं। इन्हें प्लेटों के माध्यम से दीवार से जोड़ा गया है। एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में पाइप चोरी हो चुके हैं, जबकि कई जगह समय के साथ प्लेट से निकल गए हैं या क्षतिग्रस्त हैं। कुछ स्थानों पर पाइप खुले पड़े हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे

हादसे की सूचना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस आसपास के स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अजय की मां की शिकायत पर डीएलएफ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर, शहरी विकास और विनिर्माण में सिंगापुर करेगा निवेश; हरियाणा बनेगा इनोवेशन कैपिटल

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पानी का संकट गहराया, रोज 10 करोड़ लीटर भूजल खींच रहा शहर; हर साल 7 सेमी तक गिर रहा स्तर