विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में डांडिया और धुनुची नृत्य की धूम, स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशक्ति उत्सव

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:24 PM (IST)

गुरुग्राम के सेंट एंजेल्स ग्लोबल स्कूल और लेडी फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल में डांडिया गाला और महाशक्ति उत्सव का भव्य आयोजन ...और पढ़ें

धुनुचि नृत्य करतीं महिलाएं। फोटो: जागरण

धुनुचि नृत्य करतीं महिलाएं। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेंट एंजेल्स ग्लोबल स्कूल में डांडिया गाला-2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और संगीत की धुनों ने पूरे परिसर को उत्सवी रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया की थाप पर प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक लोकनृत्य की सुंदर छटा प्रस्तुत की।

Gurugram dandiya 1

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय परंपराओं के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। विद्यालय की निदेशक हेजल भारद्वाज और स्कूल हेड प्रीति शिव चंद्रा समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

लेडी फ्लोरेंस कान्वेंट स्कूल में महाशक्ति उत्सव में पारंपरिक डांडिया और बंगाल के प्रसिद्ध धुनुची नृत्य ने समां बांधा। विद्यालय की निदेशक अरुणा डांग ने कहा कि त्योहार विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ सत्य, सदाचार और नारी सम्मान की सीख देते हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें, हर सीट पर SOS बटन और हेड काउंट कैमरे