विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दैनिक जागरण सखी क्लब तथा कैनविन फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण को बनाई कार्ययोजना

By JagranEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 08:54 PM (IST)

महिला सशक्तीकरण के लिए दैनिक जागरण सखी क्लब तथा कैनविन फाउंडेशन ने कार्य योजना तैयार की है। सेक्टर-46 स्थित एक ...और पढ़ें

दैनिक जागरण सखी क्लब तथा कैनविन फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण को बनाई कार्ययोजना
दैनिक जागरण सखी क्लब तथा कैनविन फाउंडेशन ने महिला सशक्तीकरण को बनाई कार्ययोजना

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: महिला सशक्तीकरण के लिए दैनिक जागरण सखी क्लब तथा कैनविन फाउंडेशन ने कार्य योजना तैयार की है। सेक्टर-46 स्थित एक होटल में शहर की अग्रणी महिलाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

बैठक को संबोधित करते हुए कैनविन फाउंडेशन के सह संस्थापक नवीन गोयल ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में आगे बढ़ रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अब पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष ध्यान है। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। समाज के हर कार्यक्रम में महिलाओं की मजबूत भागीदारी हो। इसके लिए हर वर्ग की महिला को आगे लाने की जरूरत है।

कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल ने कहा कि देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो समाज का विकास संभव है। साइबर सिटी में काफी महिलाएं समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कुछ क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं में आगे आने में हिचक है। महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों के माध्यम से इन महिलाओं की हिचक खत्म कर समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। करणी सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैशाली तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की तो उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। समाजसेवी बाली शर्मा ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में मदन पुरी की उस्मा सचदेवा, न्यू कालोनी की पूनम गांधी, ज्योति पार्क की सीमा आहुजा, योगिता सैनी, सरिता कटारिया, कुसुम, मियांवाली कालोनी की आशा गोयल, सेक्टर-10 की समता सिगला, सीमा तोमर, अनु सहदेव, अनीता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, अलका अग्रवाल, रेनू सिंह, आकांक्षा धवन, पूजा, अंजना शर्मा, रीना शर्मा, कमलेश सैनी, ज्योति सिंह, सविता देवी, अंजली, राखी गुप्ता, साक्षी सेन, सिमरन शर्मा के अलावा शहर के प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।