सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा
जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में पांचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस महोत्सव में 100 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाबी गायक शिवजोत के गानों की धुन पर छात्रों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी ममता खरब ने किया। नुक्कड नाटक में राजधानी कॉलेज की टीम प्रथम रही। इस मौके पर उपकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर एस. शांता कुमार डीन डॉक्टर तनुजा कौशिक डॉक्टर सुकु भास्करन मौजूद रहे।
संवाद सहयोगी, सोहना: जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में पांचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस महोत्सव में 100 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाबी गायक शिवजोत के गानों की धुन पर छात्रों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं अर्जुन अवार्डी ममता खरब ने किया। नुक्कड़ नाटक में राजधानी कॉलेज की टीम प्रथम रही। इस मौके पर उपकुलपति प्रोफेसर डॉ. एस. शांता कुमार, डीन डॉ. तनुजा कौशिक, डॉ. सुकु भास्करन मौजूद रहे।