युवक की मौत पर किया हंगामा
गांव जखोपुर निवासी चरण सिंह (23) ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें तत्काल सोहना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों व जानकारों ने इलाज में डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।
संस, सोहना (गुरुग्राम): गांव जखोपुर निवासी चरण सिंह (23) की शुक्रवार शाम सोहना के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें शुक्रवार शाम ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद परिजनों व जानकारों ने डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सही से इलाज नहीं किया। इस वजह से मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे तक यह साफ नहीं हो सका था कि युवक को क्या बीमारी थी।