Move to Jagran APP

ज्वेलरी शोरूम से तीन महिलाएं चुरा ले गईं सोने की पांच चेन

वारदात धनतेरस के दिन हुई थी। बाक्स नहीं मिलने पर शोरूम संचालक ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज देखा तो खरीदारी के बहाने शोरूम में आई तीन महिलाएं बाक्स चोरी करती नजर आ रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:02 PM (IST)
ज्वेलरी शोरूम से तीन महिलाएं 
चुरा ले गईं सोने की पांच चेन
ज्वेलरी शोरूम से तीन महिलाएं चुरा ले गईं सोने की पांच चेन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से धनतेरस पर सोने की चेन का बाक्स चोरी कर तीन महिलाएं चंपत हो गई। वारदात धनतेरस के दिन हुई थी। बाक्स नहीं मिलने पर शोरूम संचालक ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज देखा तो खरीदारी के बहाने शोरूम में आई तीन महिलाएं बाक्स चोरी करती नजर आ रही हैं। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि धनतेरस के दिन ही एक मशहूर ज्वेलर्स शोरूम से भी महिला लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गई थीं।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार यह शिकायत सदर बाजार स्थित गिरीराज ज्वेलर्स के संचालक रजत गोयल ने दी है। शिकायत में बताया गया कि धनतेरस के दिन शोरूम में काफी भीड़ थी। सभी कर्मचारी ग्राहकों को आभूषण व अन्य सामान दिखाने में व्यस्त थे। दिनभर में बेचे गए सामान का जब शाम को मिलान किया गया तो स्टाक में एक ज्वेलरी बाक्स कम मिला, जिसमें सोने की पांच चेन रखी थीं। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो पता चला कि उसी शाम को करीब सवा सात बजे तीन महिलाएं दुकान पर आई थीं, जो चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुई है। घटना के वक्त कर्मचारी दूसरे बाक्स निकाल रहा था, तभी एक महिला ने बाक्स अपने बैग में डाल लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.