Move to Jagran APP

भाजपा नेता की अवैध रूप से बनी इमारत नगर निगम ने सील की

गर निगम ने कन्हैई गांव में भाजपा नेता सज्जन सिंह द्वारा अवैध तरीके से बनवाई इमारत को सील कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
भाजपा नेता की अवैध रूप से बनी इमारत नगर निगम ने सील की

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम ने कन्हैई गांव में भाजपा नेता सज्जन सिंह द्वारा अवैध तरीके से बनवाई इमारत को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ डेढ़ सौ से भी अधिक पुलिस कर्मी थे। कुछ लोगों ने इमारत सील किए जाने का विरोध किया लेकिन भारी पुलिस बल के सामने लोगों की एक ना चल पाई।

loksabha election banner

इमारत 2016 से बन रही थी। नगर निगम ने 2 फरवरी 2016 को अवैध निर्माण और रोकने के लिए मकान मालिक को नोटिस दिया था। पुलिस में अवैध निर्माण की एफआइआर दर्ज करने का पत्र लिखा गया था। भाजपा नेता ने निगम के नोटिस दिए जाने के बाद उसका जवाब भी दिया। नगर निगम के अफसर उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। 16 सितंबर को नगर निगम ने सज्जन सिंह को फिर से नोटिस दिया। नगर निगम जोन 3 के सहायक अभियंता ने इस इमारत को सील किए जाने की कार्रवाई की। नगर निगम की टीम पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त को सौ पुरुष व पचास महिला पुलिस कर्मियों की मांग की। एसीपी सदर की देखरेख में कार्रवाई की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.