सप्ताह का साक्षात्कार: हमारी सरकार ने केएमपी का वादा पूरा किया: भूपेंद्र
सेक्टर 49 स्थित उप्पल साउथएंड आरडब्ल्यूए के पूर्व पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर फर्म एंड सोसायटीज के रजिस्ट्रार एवं राजकीय अधिकारियों पर चुनाव में धांधलेबाजी किए जाने के आरोप लगाए हैं। जिनको रजिस्ट्रार ने निराधार व बेबुनियाद बताया है। आर डब्ल्यू ए के महेश यादव ने बताया कि गत 19 अगस्त को महासचिव, संयोजक व प्रधान के चुनाव कराए गए थे। उन्होंने भी प्रधान पद के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में धांधलेबाजी के आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा जो चुनाव अधिकारी व प्रशासक आदि लगाए गए थे। उन्होंने ही चुनाव में गड़बड़ी कराई और वह 1 वोट से हार गए। जिसकी शिकायत जि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गांव सुल्तानपुर में आयोजित जनविकास रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। जनता से मुखातिब होने की इच्छा खुद प्रधानमंत्री ने जताई थी। पीएम के मन की बात सुन प्रदेश सरकार व पार्टी पदाधिकारियों ने रैली की तैयारी बढ़-चढ़ कर की। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी व पुलिस की विशेष टीमों ने दो दिन पहले से रैली क्षेत्र को अपने कब्जे में ले रखा है। भाजपा नेताओं के दावे हैं कि सुल्तानपुर गांव के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोग रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। केएमपी एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ-साथ कई अन्य सौगात भी देंगे। भाजपा नेता एक तरह से इस रैली को चुनावी शंखनाद मान रहे हैं। यही वजह है कि तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता को भी रैली से बहुत उम्मीदें हैं। इन्हीं सभी बातों को लेकर दैनिक जागरण के मुख्य संवाददाता सत्येंद्र ¨सह ने भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह चौहान से बातचीत की पेश हैं मुख्य अंश: रैली को लेकर क्या तैयारी की गई हैं, क्या दावों के मुताबिक लोग आएंगे?
तैयारी पूरी हो गई गांव सुल्तानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के लोगों में उत्साह है। राज्य भर से लोग आएंगे। उनके बैठने से लेकर जन सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत राजपूताना अंदाज में पगड़ी बांधकर तलवार भेंट कर किया जाएगा। दो हजार से अधिक लोग एक ही तरह की पगड़ी बांधकर रैली में पहुंचेंगे महिलाएं भी एक ही रंग की चुनरी ओढ़ कर आएंगी। ढोल नगाड़ों से लोग अपने प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। कहीं ऐसा ना हो कि कड़ी सुरक्षा के चक्कर में लोग पहुंच नहीं पाएं।
नहीं ऐसा नहीं होगा। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी तय कर दी गई है वे सुरक्षा अधिकारियों के संपर्क में रहकर लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे। वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था संकेतक के साथ की गई है। किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मीडिया के लिए भी बेहतर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। क्या रैली के बाद पार्टी की गुटबाजी में विराम लग जाएगा?
पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी नेता रैली को सफल बनाने में लगे हैं। यह जरूर कह सकते हैं कि पीएम से रूबरू होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश और बढ़ जाएगा। सभी पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। रैली को प्रदेश में चुनावी शंखनाद मान सकते हैं?
देखिए, अभी चुनाव होने में वक्त है। मगर यह तो तय है कि पीएम जनता को जो सौगात देने जा रहे हैं उसका लाभ लाखों को लोगों को मिलने वाला है। केएमपी पर वाहन दौड़ाने का वादा सत्ता में आने से पूर्व किया गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार साल का समय मांगा था उससे भी कम समय में एक्सप्रेस-वे को शुरू किया जा रहा है। इससे कांग्रेसी नेताओं के मुंह बंद हो गए हैं। उनकी सरकार प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने में असफल रही है।