द¨रदों की भेंट चढ़ रही हैं मासूम ¨जदगी
सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या शहर में इस तरह की कोई पहली वारदात नहीं है। इंसान के चोले में घूम रहे हैवानों ने पहले भी कई बच्चियों को हैवानियत का शिकार बना डाला। मगर इस वारदात को अंजाम देने वाले ने तो क्रूरता की सभी हद पार कर दी। बच्ची का शव देख माता-पिता तो बिलख ही पड़े पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की आंखे भी छलछला आई। यहां तक कि जांच करने वाली फोरेंसिक टीम के सदस्यों के मुंह से भी यहीं निकला आरोपित इंसान नहीं शैतान है।
सत्येंद्र ¨सह, गुरुग्राम

इससे पहले जनवरी 2016 को गांव वजीराबाद में भी इसी तरह की घटना हुई थी। तीन द¨रदों ने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर चार दिनों तक उसे झ़ुग्गी में बंधक बना मुंह में कपड़ा ठूंस कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया था। लड़की जब मरणासन्न हो गई तो हैवानों से उसका गला घोंटकर हत्या कर शव पानी के टैंक में डाल दिया था। पहचान नहीं हो इसके लिए शव पर पेट्रोल डाल चेहरा विकृत कर दिया था। कपड़ों से बच्ची के माता-पिता की पहचान की थी। थाना सुशांत लोक की टीम ने कई माह बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया तो उन्होंने अपनी करतूत बताई थी। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी तीनों आरोपित अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। दो साल में हैवानियत के अन्य मामले
- थाना सदर क्षेत्र में चार साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मारा गया
- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छह साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार दिया गया।
- सेक्टर दस थाने में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
- बादशाहपुर में आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद मार दिया गया था।